रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल श्री डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। स्मृति चिह्नों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक कलाओं को सम्मानित किया गया। पहाड़ी मैना राज्य की प्राकृतिक पहचान का प्रतीक है, वहीं कोसा साड़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा और हस्तकला का प्रतिनिधित्व करती है।
Chhattisgarh
पहाड़ी मैना और कोसा साड़ी के जरिए राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत हुई छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान
Source: Janmanch News